पचरुखी प्रखंड

दुकान का ताला तोड़कर 25 नकद समेत ढाई लाख की संपत्ति की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के पचरुखी सराय ओपी क्षेत्र स्थित वैशाखी बाजार समीप गुरुवार की रात चोरों ने एक किराना दुकान में 25 हजार नकद समेत करीब दो लाख की संपत्ति की चोरी कर ली. चोरी की घटना से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है. बताया जाता है कि दुकान मालिक प्रमोद साह गुरुवार की रात अपनी दुकान बंद कर अपने घर में सोने चले गए. तभी रात्रि में चोरों ने उनकी दुकान का ताला काट कर गल्ला में रखे 25 हजार नकद तथा दो लाख की संपत्ति की चोरी कर ली.

प्रमोद साह जब शुक्रवार की सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा पाया तथा दरवाजे खुले देख दंग रह गए. दुकान के अंदर प्रवेश कर जांच की तो गल्ले से 25 हजार रुपये नकद तथा अरहर दाल 3 बोरा, चावल 2 बोरा, पिस्ता 5 किलो, काजू 5 किलो, किशमिश 7 किलो, सरसों तेल एक पेटी, इलेक्ट्रॉनिक तराजू गायब थे. उन्होंने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी. चोरी की घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखा गया. समाचार प्रेषण तक ओपी में आवेदन नहीं दिया गया था. ओपी प्रभारी गोपाल पांडेय ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026