परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के सिसवन चैनपुर ओपी के रामगढ़ गांव के खाद्यान दुकानदार से रंगदारी मांगने व जान से मारने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के मुताबीक रामगढ़ में सरकार द्वारा प्रायोजित प्रवासी श्रमिकों एवं आत्म निर्भर भारत योजना के तहद खाद्यान की वितरण किया जा रहा था. इसी दरम्यान दो अज्ञात लोगों ने पीडीएस दुकानदार के यहां पहुच रंगदारी के तौर पर दो-दो बोरा चावल-गेहूं व नगद रुपये की मांग करने लगे.
दुकानदार द्वारा मना किए जाने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए फरार हो गये. इधर पिड़ित पीडीएस दुकानदार राजदेव पासवान ने प्राथमिकी के लिए चैनपुर थाने में गुहार लगायी है. थानाघ्यक्ष राकेश कुमार ने बताया की आवेदन मिला है. मामले को संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है. जल्द दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…