छपरा: शनिवार की रात्रि चोरों ने अपने साहस का परिचय देते हुए सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सहाजितपुर बाजार में एक साथ आधा दर्जन दुकानों को निशाना बनाया है।सभी दुकानों में शटर काटकर घटना को अंजाम दिया गया है।जिसमें लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति चोरी होने की बाद बताई जाती है।चोरी की घटना में सबसे ज्यादा नुकसान दो ज्वेलरी दुकानदारों को हुई है।चोरों ने दुकान में रखे सभी जेवरात चुरा लिए हैं।वही बगल के एक मोबाइल दुकान से दर्जनों नए मोबाइल भी चोर अपने साथ लेते गए हैं।अन्य दुकानों में भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया है।लेकिन उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली है।
घटना की सूचना पर सहाजितपुर पुलिस मौके पर पहुंच चोरी की घटना की जांच कर रही है।इधर चोरी की घटना के बाद बाजार के दुकानदारों में काफी आक्रोश है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार से थाने की दूरी महज कुछ ही दूरी पर है।पुलिस रात्रि में गस्ती का दावा भी करती है।अगर पुलिस ने गश्ती की होती तो एक साथ छह दुकानों का शटर चोरों ने निडरता से नहीं काटे होते। जिन दुकानों की शटर तोड़ी गयी है उनमें कृष्णा सिंह का जेनरल स्टोर, मनोज सिंह का साईकिल दुकान, रामाकांत ओझा का रेडीमेड कपड़े की दुकान,संजीत कुमार की ज्वेलरी दुकान,शैलेन्द्र कुमार की मोबाईल रिपेयरिंग की दुकान तथा कमलेश सोनी का ज्वेलरी दुकान शामिल है।जबकि नीरज कुमार की मोबाईल दुकान व कल्याण कुमार की ज्वेलरी दुकान की शटर तोड़ने का प्रयास भी चोरों द्वारा किया गया है।चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमरी में जूटी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…