छपरा: जिले के मशरक प्रखंड के विभिन्न 15 पंचायतों में चुनाव को लेकर थाना पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान तेज कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के आदेशानुसार रविवार को थानाध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देशन में जमादार बृजनंदन प्रसाद ने वाहन जांच अभियान चलाया। खासकर थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-90 और एस एच- 73 से गुजरने वाली वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। संदेह के आधार पर वाहनों की तलाशी भी ली जा रही है। रविवार को भी थाने की पुलिस ने कई जगहों पर वाहन जांच अभियान चलाया।
पंचायत चुनाव को देखते हुए हथियार और शराब पर विशेष नजर रखी जा रही है। वहीं परिवहन विभाग के नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना की वसूली की जा रही है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव को देखते हुए अवांछनीय तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
वही यातायात नियमों का पालन नही करने वाले चार चक्का और दो चक्का वाहनों की जांच-पड़ताल की जा रही है यदि किसी के द्वारा वैध कागजात और बिना हेमलेट के पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ जुर्माना लगाया जायेगा।वाहन जांच अभियान में बिना हेलमेट के चल रहे वाहन सवारों में हड़कंप मचा रहा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…