Tarwara Hindi News

दुकान कर्मी पर चोरी की प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के शिवदह गांव निवासी पवन कुमार बर्नवाल ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर गांव के ही सोनू कुमार शर्मा उर्फ दिलीप कुमार शर्मा पर दुकान में कार्य करने के दौरान चोरी करने का आरोप लगाया है। उसने आरोप लगाया है कि तरवारा स्थित सोनारपट्टी में जनरल स्टोर की दुकान है। उसमें गांव के ही सोनू कुमार शर्मा उर्फ दिलीप कुमार शर्मा ढाई वर्ष से काम करता था और इस दौरान दुकान में चोरी करता है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं सोनू की मां विमल देवी ने बताया कि मेरा पुत्र तीन वर्ष से पवन कुमार बर्नवाल की दुकान में आठ हजार रुपये के महीना पर काम करता था, लेकिन महीने का रुपया समय से नहीं मिलता था और एक वर्ष से उसका वेतन दुकानदार ने नहीं दिया। जब रुपये की मांग की गई तो मेरे पुत्र को सोची-समझी साजिश के तहत झूठा आरोप लगा फंसा दिया गया है। थानाध्यक्ष ललन कुमार न बताया कि नामजद आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं। पूछताछ के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026