Categories: पटना

फिर दिखा लालू यादव का देसी अंदाज, संबोधन के दौरान नीतीश सरकार पर बोला हमला, कार्यकर्ताओं को दिया ‘ज्ञान’

पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थित आरजेडी (RJD) कार्यालय में मंगलवार को उत्तर बिहार आरजेडी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. प्रशिक्षण शिविर में आए जिलाध्यक्षों को पार्टी अध्यक्ष लालू यादव ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया. इस दौरान फिर एक बार लालू अपने पुराने अंदाज में दिखे. अपने पुराने अंदाज में एक तरफ उन्होंने बिहार की एनडीए सरकार पर हमला बोला. वहीं, दूसरी तरफ प्रशिक्षण शिविर में आए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को ज्ञान दिया और कहा कि जल्द हमारा राज आएगा.

डॉक्टरों की इजाजत के बाद आएंगे पटना

संबोधन के दौरान लालू यादव ने कहा कि उन्हें अफसोस है कि जब चुनाव हो रहा था तब वह जेल में थे. अगर वे बाहर होते सबको एक्सपोज करते. उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार दो इंजन की है. इसमें एक मालगाड़ी और दूसरी इलेक्ट्रिकल इंजन है. ऐसे में ये कब छितरा (बिखर) जाए, पता नहीं. पटना नहीं आने के पीछे अपनी बेबसी बताते हुए उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने उन्हें दिन भर में सिर्फ एक लीटर पानी पीने के लिए कहा है. ऐसे में जब डॉक्टर इजाजत देंगे तब वे पटना आएंगे.

सहयोगी दलों पर साधा निशाना

कुशेश्वरस्थान में हो रहे उपचुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि वहां सबसे ज़्यादा वोट मुसहर जाति का है और गणेश भारती उम्मीदवार हैं. वहां यादव और मुस्लिम की आबादी भी ज़्यादा है. इसलिए जीत तय है. अपने भाषण के दौरान लालू यादव ने इशारों में सहयोगी दलों पर हमला किया और कहा कि आरजेडी अपने पांव पर खड़ी होगी, किसी के कृपा पर नहीं. आरजेडी सेल्फमेड पार्टी है.

लालू यादव ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि हमने कितने एमपी, एमएलए, एमएलसी बनाए. कांग्रेस का बिना नाम लिए कहा कि उस पार्टी में आलाकमान टिकट तय करती थी, पर हम तो पेड़ के नीचे टिकट दे दिया करते थे. संबोधन के दौरान लालू यादव ने दलित नेता भोला राम तूफानी की कहानी के बहाने इशारों में अगड़ी जातियों के खिलाफ हमला बोला.

कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश

लालू ने बताया कि किस तरह एक नेता भोला राम तूफानी को उन्होंने पहली बार हेलीकॉप्टर की सैर कराई थी. तूफानी ने हेलीकॉप्टर से लौट कर बताया था कि लोग कह रहे हैं, “ललुआ बना देलस, अब ऊपर से मुतवावता.” बता दें कि लालू आरजेडी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बतौर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमंत्रित थे. उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि अब वे हरे रंग की टोपी भी पहने. साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से ये भी कहा कि वोटिंग पूरा होने तक बूथ से ना हटें. इसी में सारा खेल हो जाता है.

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026