Categories: पटना

जालसाजी: गोवा घूमने का ऑफर देकर रिटायर डीजी से एक लाख रुपये की ठगी, ऐसे लगाया चूना

पटना: जालसाजों व ठगों के कारनामों से पुलिस अधिकारी तक ठगी के शिकार बन रहे हैं। ठगी का ऐसा ही एक और नया मामला सामने आया है। इस बार दिल्ली की एक ट्रेवेल्स एजेंसी के नाम पर बिहार पुलिस के रिटायर डीजी अशोक कुमार गुप्ता से एक लाख रुपये की ठगी की गई है। इस मामले में पीड़ित रिटायर डीजी की ओर से गांधी मैदान थाने में संबंधित ट्रेवेल्स एजेंसी के निदेशक समेत पांच सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

ये है पूरा मामला

रिटायर डीजी का आरोप है कि बीते अगस्त में एग्जीविशन रोड स्थित एक होटल में दिल्ली की ट्रेवेल्स एजेंसी का शो चल रहा था। इस शो में वह भी शामिल हुए थे। एजेंसी वालों ने वहां मौजूद लोगों को रंगीन सब्जबाग दिखाया। वहीं पर एजेंसी के मैनेजर और अन्य से मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान मैनेजर समेत अन्य कर्मियों ने अपनी कंपनी के बारे में बहुत कुछ बताया। मैनेजर ने बताया कि एजेंसी की ओर से ग्राहकों को कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। एक लाख रुपया जमा करने पर 70 दिनों तक हमारे ऑफर का लाभ लिया जा सकता है। ऑफर के तहत देश में कहीं भी चार दिन के लिए दो कमरा फ्री और जिम कॉर्बेट में दो दिन घूमने की सुविधा दी जाएगी। एजेंसी कर्मियों की बातों में आकर उन्होंने एक लाख रुपये जमा कर दिए।

गोवा घूमने की योजना बना चुके थे पूर्व डीजी साहब

घर आने के बाद उन्होंने 10 से 16 अक्टूबर के बीच उन्होंने गोवा घूमने की योजना बनाई। इसके बाद एजेंसी को मैसेज किया। एजेंसी की तरफ से फोन आया कि मुफ्त में सिर्फ एक ही कमरा मिलेगा और अन्य सुविधा के लिए रुपये जमा करने होंगे। यह सुनकर रिटायर डीजी का सन्न रह गए। उन्होंने कहा कि पैसा जमा करते समय दो कमरा मुफ्त में मिलने और जिम कार्बेट पार्क घूमने का ऑफर तय हुआ था लेकिन एजेंसी के कर्मी उनकी दलीलों को सुनने को राजी नहीं हुए। इसके बाद रिटायर डीजी ने एफआईआर दर्ज करा दी। गांधी मैदान थाना प्रभारी रणजीत वत्स का कहना है कि जांच में साक्ष्य सामने आते ही आरोपित गिरफ्तार किए जाएंगे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024