दरौली में सरयू के जलस्तर में आई आंशिक कमी, सिसवन में वृद्धि जारी

परवेज अख्तर/सिवान: दरौली में रविवार की सुबह सरयू के जलस्तर में आंशिक कमी देखी गई, हालांकि अभी भी सरयू नदी खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर बह रही है। बाढ़ विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार रविवार को दरौली में सरयू नदी का जलस्तर 61.77 मीटर मापा गया, यहां खतरे का निशान 60.82 मीटर निर्धारित है। आंकड़ों के अनुसार दरौली में सरयू रविवार को भी खतरे के निशान से 95 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। वहीं सिसवन में सरयू नदी का जलस्तर 97.960 मीटर मापा गया, यहां खतरे का निशान 57.04 मीटर निर्धारित है। सरयू के जल स्तर में बढ़ोतरी से गुठनी, दरौली, रघुनाथपुर, आंदर और सिसवन समेत पांच प्रखंडों के सैकड़ों गांव प्रभावित हैं। कई लोगों के घरों में पानी घुसने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। वहीं लोगों की खेतों में लगी धान, अरहन, मूंगफली, खैनी, सब्जी आदि की खेती बर्बाद हो रही है। कुल मिलाकर करीब पांच हजार हेक्टेयर भूमि जलमग्न होने की संभावना है।

बड़आ व कौसड़ तटबंध पर दबाव से रतजगा करने को विवश ग्रामीण :

रघुनाथपुर प्रखंड के बडुआ, कौसड़ गांव में जर्जर तटबंध ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। सरयू का जल स्तर बढ़ने से इन तटबंधों पर काफी दबाव हो गया है। इसको लेकर ग्रामीण रतजगा करने को विवश हैं तथा बांधों पर काफी निगरानी करते नजर आ रहे हैं। आंदर प्रखंड के पतार गांव के समीप सरयू नदी में जलस्तर की हुई वृद्धि के कारण पानी कई एकड़ खेतों में प्रवेश कर गया है. फसल बर्बाद होने से किसानों को चिंता सताने लगी है। सरयू नदी का पानी गांव स्थित सड़क व काली मंदिर परिसर में पानी घुस चुका है। दूसरी ओर आंदर प्रखंड के अर्कपुर गांव में झरही नदी में जलस्तर बढ़ने से पानी खेतों में प्रवेश गया है। इससे फसल बर्बाद होने की आशंका एक किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। अर्कपुर पंचायत के संजय कुमार बैठा ने प्रखंड के पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024