गुठनी में डेंगू का मरीज मिलने के बाद विभाग अलर्ट

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड में डेंगू के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इसको लेकर ग्रामीणों की भी चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार मैरीटार गांव में एक व्यक्ति में डेंगू का लक्षण होने पर स्वजन अस्पताल में भर्ती कराए, जहां चिकित्सकों की टीम ने डेंगू के संभावित लक्षणों की जांच की। जांच के उस व्यक्ति में डेंगू का लक्षण पाया गया। इस संबंध में पीएचसी के प्रभारी डा. शब्बीर अख्तर ने बताया कि पीएचसी में इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां आने वाले मरीजों को डेंगू की जांच की जा रही है। इसके लिए अलग वार्ड और काउंटर की भी व्यवस्था की गई है। बताया कि प्रखंड में अभी तक एक मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। लोगों को इससे बचाव के संबंधित जानकारी दी जा रही है। फागिंग व्यवस्था मुख्यालय में उपलब्ध नहीं होने से फागिंग नहीं कराया गया है। इसके लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है।

अस्पताल में बढ़ रहे सर्दी, खांसी व बुखार के मरीज :

मौसम बदलने के कारण सर्दी, खांसी, सिरदर्द, बुखार आदि बीमारियों में वृद्धि हुई है। इसको लेकर निजी अस्पतालों में खांसी, सर्दी, बुखार, सिरदर्द आदि के मरीजों में वृद्धि हो रही है। सबसे अधिक बुखार और सिरदर्द के मरीज आ रहे हैं। इस संबंध पीएचसी के प्रभारी डा. शब्बीर अख्तर का कहना है कि सामान्यतः लक्षणों में मरीज को बुखार, खांसी जोड़ों में दर्द, सिरदर्द, जी मिचलाना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं जिनका पीएचसी के लैब में जांच के बाद ही डेंगू के होने की पुष्टि की जाती है। वहीं प्रखंड के बलुआ, सेलौर, गुठनी, जतौर, धनौती, तेनुआ गांव स्थित निजी अस्पताल में रोज मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024