परवेज अख्तर/सिवान: छपरा-गोरखपुर रेलखंड पर आमदनी के लिहाज से सिवान जंक्शन का स्थान अव्वल माना जाता है। रेलवे अधिकारियों द्वारा यहां हर माह निरीक्षण किया जाता है लेकिन जब बात यात्रियों के सुरक्षा की आती है तो उन्हें ताक पर रख दिया जाता है। ट्रेनों में सवार व उतरने वाले यात्रियों और उनके सामानों की जांच नहीं होती है। यात्री व उनके सामान तो दूर जंक्शन पर विभिन्न ट्रेनों से आने वाले पार्सल की जांच को लेकर भी कमोबेश यही स्थिति है। पार्सल की बुकिंग और बाहर से आने वाले पार्सल की जांच के लिए महज कोरम पूरा हो रहा है।
कहने को तो पार्सल की जांच होती है मगर, वह कारगर नहीं है। मैन्युअली इसकी जांच होती है अर्थात हाथों से छूकर या दूर से ही उस सामान को भांपकर उसे आगे बढ़ा दिया जाता है। इसके लिए कोई खास जांच उपकरण इस्तेमाल नहीं होता। वहीं जंक्शन के मुख्य द्वार से लोग बेधड़क आते-जाते है। किसी के सामान की सुरक्षा की जांच की व्यवस्था नहीं दिखती है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेलवे का यह दोहरीकरण यात्रियों संग किसी खिलवाड़ से कम नहीं है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…