सिवान: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
शहर के विजयहाता स्थित महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार को पावन गुरु पूर्णिमा पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वेदव्यास के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्जवलन के साथ गुरु वंदना कर किया गया। विदित हो कि प्रत्येक वर्ष आषाढ़ पूर्णिमा के दिन महर्षि वेदव्यास जयंती के पावन अवसर पर गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया जाता है। विभाग निरीक्षक राजेश रंजन ने गुरु पूर्णिमा के इतिहास तथा प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। वहीं प्राचार्य शंभु शरण तिवारी ने सनातन गुरु-शिष्य परंपरा एवं संबंधों पर प्रकाश डालते हुए इसे और सबल बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

उप प्राचार्य मंगलदेव राय ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु एवं शिष्य के बीच संबंध स्थायी, अपरिवर्तनीय तथा स्पष्ट होता है। अन्य वक्ताओं ने भी आज के अवसर पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक आशुतोष पांडेय, सरोज मिश्रा, संजय सिंह, मुरली मनोहर मिश्र, नवनीत कुमार, चंदन तिवारी, सुनील प्रसाद, मीडिया प्रभारी अखिलेश श्रीवास्तव व आचार्य प्रवीण चंद्र मिश्र ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। मौके पर सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026