सीवान के इस गांव में नहीं है कोई भी मंदिर, बनवाने वाले की हो जाती है दर्दनाक मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज में एक ऐसा गांव है जहां आज भी कोई मंदिर नहीं है. यहां देवी-देवताओं काे खुले स्थान पर रखा जाता है. इस गांव का नाम है सुरवीर. लोगों का कहना है कि जो भी यहां मंदिर बनाने की कोशिश करता है उसे नाग डस लेता है. जिससे मौत हो जाती है.

इस गांव के रहने वाले अनुज पाण्डेय ने बताया कि काफी साल पहले हमारे दादा मंदिर बनवाने के लिए सुरवीर गांव में पंडीजी के टोला के शिव स्थान पर नींव रखवाना चाहते थे. लेकिन उन्हें एक नाग ने डस लिया और उनकी मौत हो गई. तब से किसी ने भी यहां मंदिर बनाने की कोशिश की तो उसके साथ भी इसी तरह का वाकया हुआ.

कई लोगों ने यहां नाग और नागिन की जोड़ी को भी देखा है. गांव के प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि नाग-नागिन का यह जोड़ा एक पेड़ के पास रहता है. वैसे ये किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाते. लेकिन जब भी कोई मंदिर बनाने की बात सामने रखता है तो ये उसे डस लेते हैं.

8 जगह देवी-देवताओं के खुले स्थान

उन्होंने बताया कि आज भी सुरवीर के पंडीजी के टोला स्थित भगवान शिव के स्थान पर महिलाएं या गांव के लोग पूजा करने आते हैं. लेकिन उनके अंदर नाग-नागिन का एक खौफ बना रहता है. महिलाएं भी बताती हैं कि नाग देवता खुला रहना चाहते हैं. जिसके कारण जब-जब मंदिर बनवाने की बात होती है तो कुछ घटना घट जाती है. हालांकि महिलाओं का कहना है कि यह स्थान को लोग बहुत मानते हैं. लोगों की सभी मनोकामनाएं यहां आकर पूरी होती हैं. शिव स्थान के अलावा गांव में 8 जगह इसी तरह देवी-देवताओं के खुले स्थान हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026