दबंगों ने युवक को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया, शरीर पर जख्मों को देखकर कांप उठेंगे आप

गोपालगंजः मोबाइल चोरी करने के आरोप में एक युवक की ना सिर्फ बेरहमी से पिटाई की गई बल्कि उसका वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया गया. गौर करने वाली बात ये है कि भरी पंचायत में दलित युवक की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद भी इस मामले में स्थानीय थाने की पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई. अंत में एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया है कि युवक का बयान लेकर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाए और कार्रवाई की जाए.

वायरल वीडियो में क्या है?

वीडियो में युवक को भरी पंचायत में मोबाइल चोरी के आरोप में पिटाई की जा रही है. उसे घर से बुलाकर ले गए थे. युवक बार-बार खुद को निर्दोष बताकर जान की भीख मांग रहा लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी और ताबड़तोड़ डंडे से तब तक उसकी पिटाई होती रही जब तक वह बेहोश नहीं हो गया.

पिता ने बचाई बेटे की जान

युवक के शरीर पर जख्म साफ दिख रहे हैं. यह पूरा मामला कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर माधो गांव का है. पीड़ित युवक दिलीप कुमार राम बताया जाता है. बेटे की पिटाई की खबर जब उसके पिता को लगी तो वह उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचे. उन्होंने उन दबंगों से अपने बेटे को छुड़ाया तब जाकर जान बच पाई.

बेटे को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से सदर अस्पताल भेजा गया. दिलीप कुमार राम ने कहा कि गांव के कुछ दबंग लोगों ने घर में मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा दिया. वह घर में सोया हुआ था तभी वे बुलाकर ले गए थे. इसके बाद बेरहमी से उसकी पिटाई की गई.

वहीं इस मामले में अबतक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है. सदर एसडीपीओ संजीव कुमार का कहना है कि युवक की पिटाई की गई है. इस मामले में थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि तत्काल युवक का बयान लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाए और दोषियों की गिरफ्तारी की जाए.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024