परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोग कड़े धूप में जाम में फंसे रहे। सड़क जाम मुख्यालय स्थित थाना चौक, जामो चौक सहित अन्य मार्गों में रही। सड़क जाम दोपहर 12 बजे से दो बजे तक लगा रहा। जाम के कारण बाजार में खरीदारी करने आने वाले तथा दूर-दराज आने-जाने वाले लोगों को इस कड़ी धूप में परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं वाहन धीरे-धीरे रेंगते नजर आए। जाम में फंसे महिला, वृद्ध व बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम हटाने में प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी देखी गई। बताते हैं कि दुकानदारों द्वारा सड़क का अतिक्रमण कर लेने तथा छोटे-छोटे रिक्शा, ठेला, खोमचा द्वारा सड़क किनारे खड़ी करने से हमेशा जाम की समस्या उत्पन्न हो जाता है। इसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…