Categories: पटना

मामी-भांजे में चल रहा था प्रेम प्रसंग, हुआ मामा का मर्डर, तीन गिरफ्तार

पटना: बिहार की राजधानी पटना से अवैध संबंधों में हुई हत्या की एक सनसनीखेज कहानी सामने आई है. मामी और रिश्ते में लगने वाले उसके भांजे की कहानी यह शुरू हुई है. इस प्रेम कहानी में विलेन बने मामा को भांजे ने दोस्त के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया. जिससे मामी से उसका प्रेम प्रसंग आसानी से चलता रहे. यह मामला पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर का बताया जा रहा है. पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए गुरुवार को मृतक की पत्नी और उसके भांजे के अलावा उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है पूरा मामला

बीते दिनों दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर में एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया था. पुलिस लगातार उस शव की पहचान करने में जुटी थी. अचानक एक दिन दीदारगंज थाना पहुंचे एक शख्स ने मृतक की तस्वीर देखकर पुलिस को बताया कि ये उसका भाई है. उसके बाद परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक सूरज अपने ससुराल में रहता था और छह फरवरी से गायब था. परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से सूरज काफी परेशान रहता था.

पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा

पटना एसएसपी ने इस मामले की विशेष टीम बनाकर जांच शुरू करवाई. उसके बाद जो सामने आया, वो रोंगटे खड़े कर देने वाला था. एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों के मुताबिक छानबीन के दौरान मृतक सूरज की पत्नी से पूछताछ की गई, तो पुलिस को कुछ शक हुआ. उसके बाद कहानी खुलकर सामने आई. इस दौरान पुलिस को परिजनों ने बताया कि चार साल पहले सूरज की शादी खानपुर की रहने वाली काजल से हुई थी. इस दौरान दोनों को एक बच्चा भी हुआ. सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था. बगल में रहने वाला भांजा अक्सर मामी से मिलने पहुंचता था. इसी बात को लेकर सूरज और उसकी पत्नी में झगड़ा होने लगा.

भांजे और मामी एक दूसरे से करते थे बेहद प्यार

पुलिस के मुताबिक मामा के काम पर जाने के दौरान भांजा अपनी मामी से मिलने आता था. दोनों एक दूसरे से बेहद प्रेम करते थे. ज्यादातर समय भांजा अपनी मामी के साथ रहता था. दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला भी कर लिया. इसी बीच मृत सूरज शराब के केस में जेल चला गया. उसके बाद मामी और भांजे बेहद करीब आ गए.

जेल से आने के बाद सूरज को पत्नी की करतूत पता चली

सूरज जमानत पर जेल से बाहर आया और पत्नी की करतूत उसे पता चली. उसके बाद सूरज ने इसका विरोध किया. जैसे ही भांजे को इस बात का पता चला भांजे आकाश ने अपने दोस्त अजीत के साथ मिलकर मामा के हत्या की प्लानिंग की. सात फरवरी को आकाश अपने दोस्त अजीत के टेंपो पर मामा सूरज को बैठाया. तीनों ने जमकर शराब पी फिर प्लानिंग के तहत सूरज को अधिक शराब पिलाई. मामा जब पीकर बेहोश हो गया, तो आकाश ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया. पुलिस ने हत्या में प्रयोग में लाए गए चाकू को बरामद कर लिया है और गिरफ्तार मामी, भांजा और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026