Categories: पटना

प्रेमी युगल के गांव पहुंचते ही हुआ बवाल, सूचना पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

पटना: गया में प्रेमी युगल को लेकर जमकर बवाल हुआ। खबर की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो पुलिस टीम पर भी ग्रामीणों ने हमला कर दिया। मामला जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के नदौरा पंचायत अंतर्गत बनिया गांव का है। जहां वापस लौटे प्रेमी युगल को लेकर बुधवार को हंगामा हुआ। दरअसल, लड़की को लड़का पक्ष के लोगों ने बंधक बना लिया। बंधक की सूचना पर गुरुआ थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची। घटनास्थल पर लड़की पक्ष वालों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

हमले में ASI राजकिशोर सिंह और दो अन्य सिपाही घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने एएसआई को बेहतर इलाज के लिए गया स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर कर दिया। साथ हीं दो अन्य पुलिसकर्मी को प्राथमिक उपचार कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पुलिस पर हमला की सूचना शेरघाटी अनुमंडल मुख्यालय और जिला मुख्यालय को दी गई। जिला मुख्यालय से मिले दिशा-निर्देश के आलोक में एक बार फिर नगवा पिकट, गुरुआ और आमस थाना की काफी संख्या में पुलिस पहुंची। अचानक पुलिस बल का जमावड़ा देख लोगों ने एक बार फिर हंगामा और पथराव शुरु कर दिया। तब तीनों थाने की पुलिस ने आक्रामक रुख अपनाया। पुलिस ने गांव की घेराबंदी कर हंगामा और पथराव करने वाले को चिन्हित करते हुए पकड़ा। कई लोगों को हिरासत में लिया गया

जानकारी के अनुसार पुलिस ने ग्रामीणों की जमकर पिटाई की है। साथ ही बल प्रयोग भी किया। अभी फिलहाल पुलिस गांव में कैंप किए हुए है। इतना ही नहीं पुलिस पदाधिकारी ने मीडिया कर्मियों को भी गांव में प्रवेश पर रोक लगा दी है। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026