Categories: पटना

तेज प्रताप ने अपनी ही पार्टी के MLC को बताया अय्याश, कहा- पैसे देकर लिया टिकट

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे ने एक बार फिर से सियासी गर्मी बढ़ा दी है। तेजप्रताप ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने RJD के नवनिर्वाचित MLC पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि जिसको मैंने आगे बढ़ाया वो आज मेरा फोन तक नहीं उठाता।

तेज प्रताप यादव ने पश्चिम चंपारण से राजद के नवनिर्वाचित MLC पर यह आरोप लगाया कि 50 लाख का बाथरूम बनवाने की एवज में पार्टी की तरफ से विधान परिषद चुनाव में टिकट दिया गया। तेज प्रताप यादव ने अपनी ही पार्टी के एमएलसी को अय्याश तक बता दिया और कहा कि पापी लोग बात तक नहीं सुनते हैं। तेजप्रताप ने कहा कि जनता के पैसों का दुरुपयोग किया गया है।

उन्होंने एक नीजि टीवी चैलन से बात करते हुए पश्चिम चंपारण से नवनिर्वाचित एमएलसी पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राजद के नवनिर्वाचित एमएलसी सौरभ का मुंबई में बीयर बार है। इसके साथ ही राजद एमएलसी पर बिहार और झारखंड में भी अवैध संपत्ति कमाने का आरोप तेज प्रताप यादव ने लगाया।

उन्होंने कहा कि राजद के नवनिर्वाचित MLC से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने 50 लाख का बाथरूम कहां बनवाया है। तेज प्रताप यादव ने यह भी कहा कि पैसा कहां जाता है ये पूरी दुनिया जानती है। लालू यादव के बड़े बेटे यहीं नहीं रुके उन्होंने राजद के नवनिर्वाचित एमएलसी के खिलाफ CBI जांच करवाने की मांग तक कर डाली। उन्होंने पीएम मोदी और बिहार के सीएम से इस मामले में जांच करवाने की मांग की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026