परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के रामगढा़ पंचायत स्थित मर्दनपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम गुजरात पुलिस ने औचक छापेमारी किया. बताया जाता हैं कि पुलिस एक हत्या के आरोपी की तलाश में थी, जिसको लेकर छापेमारी करने पहुंची थी. हालांकि पुलिस की छापेमारी में कोई भी अभियुक्त की गिरफ्तार होने की सूचना नहीं है. इधर मर्दनपुर गांव में अचानक पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गई.गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है. दरौंदा थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गुजरात के जामनगर जिला स्थित मेधपर पंडाणा थाने की पुलिस हत्या मामले में आरोपी की तलाश कर रही है. उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के रामगढ़ा मर्दनपुर गांव निवासी कृष्णाजी उपाध्याय के पुत्र प्रकाश कुमार आईपीसी 302 का मुजरिम है. जो हत्या करके यहां अपने गांव चला आया. थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उसी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. जामनगर मेधपर पंडाणा थाने से पहूंचे एएसआई एसएम कणधारीया ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी पर आईपीसी की सेक्शन 143, 147, 149, 323, 302 थाना कांड संख्या 44/19 दर्ज हैं. वहीं दूसरी तरफ गुजरात पुलिस ने एक और कांड संख्या मामले में थाना क्षेत्र बोधा छपरा गांव में भी छापेमारी की है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…