Siwan News

35 कार्टून शराब के साथ दो गिरफ्तार, वाहन जब्त

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकरा मोड़ के समीप से वाहन जांच के दौरान पुलिस ने शराब लदे दो कार के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की माने तो गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी से शराब से भरी एक बोलेरो आ रही है. जिसके बाद उक्त स्थान पर वाहन जांच शुरू कर दिया गया. वाहन जांच के दौरान सभी वाहनों को बारी-बारी से जांच की जा रही थी. तभी कार को जवानों ने रोकना चाहा, लेकिन चालक ने वाहन को घुमाकर भागने की कोशिश किया. इसके बाद जवानों ने उसे पकड़ लिया. जांच के दौरान दोनों वाहन के सीट के नीचे व डिक्की से 35 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. जिसके बाद शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर वाहन को जप्त करते हुए थाना लाया गया. शराब कारोबारियों की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के दरौंदा निवासी संजीत यादव, सुनील यादव के रूप में की गयी. जिसके बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर शराब कारोबारियों को जेल भेज दिया गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026