Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान के गुठनी में कोटा से इंजीनियरिंग और मेडिकल छात्रों के पहुँचने की सूचना पर मचा हड़कंप

परवेज अख्तर/सिवान :-शुक्रवार को कोटा में मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहें लॉक डाउन के दौरान फसे बिहार के छात्रों के अपने घर वापसी की खबर पर पूरे प्रशासन महकमा में हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के अनुसार भारी संख्या में बिहारी छात्रों के घर वापसी की सूचना पर जिलाप्रशासन द्वारा स्थानीय अधिकारियों से वार्ता कर गुठनी स्थित यूपी बिहार की सीमा श्रीकर पुर चेक पोस्ट पर उन छात्रों को रिसीव कर उनके गंतव्य स्थान तक पहुँचाने के लिए चालीस की संख्या में बसें मंगाकर उसमे ईंधन भी भर कर सम्पूर्ण तैयारियां पूर्ण कर ली गईं थी।

जिलापरिवहन पदाधिकारी सहित जिले के कई आलाधिकारी भी मौके पर पहुँच तैयारियों की समीक्षा कर यथास्थान अधिकारियों की तैनाती भी कर दी। बीडीओ धीरज कुमार और आँचलाधिकारी राकेश कुमार की उपस्थिति में पर्याप्त पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार भी रात भर आगंतुको के व्यस्था में जुटे रहे।सभी चालको के लिए भोजन इत्यादि का समुच्चित प्रवंध किया गया। बारी बारी से सभी बसों को सेनिटाइज भी किया गया। सम्पूर्ण तैयारियों के वावजूद भी जब शनिवार की सुबह तक एक भीं छात्र सिमा पर नहीं पहुँचा तो निराश होकर अधिकारियों ने दिन को लगभग 3.30 बजे सभी बसों को बैरन वापस लौटा दिया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024