Gopalganj News in Hindi

हथुआ एसडीएम ने उचकागांव प्रखंड के आधा दर्जन राशन दुकानों का किया जांच, मचा हड़कंप

परवेज अख्तर/गोपालगंज:- जिले के उचकागांव प्रखंड के ब्रह्माईन, जमसड, सिसवनिया, भुवला आदि गांवों का दौरा कर जन वितरण प्रणाली के लगभग आधा दर्जन दुकानों का हथुआ एसडीएम अनिल कुमार रमन और बीडीओ संदीप सौरभ ने औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा जन वितरण प्रणाली दुकान पर चल रहे अंत्योदय, पीपीएच और मुफ्त राशन वितरण की स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान एसडीएम अनिल कुमार रमन ने पाया कि उचकागांव पंचायत के ब्रह्माईन गांव निवासी डीलर योगेंद्र सिंह के द्वारा अभी तक राशन का उठाव नहीं किया गया है। जिससे लाभुकों के बीच वितरण शुरू नहीं हो सका है। इस दौरान एसडीएम ने डीलर को अविलंब राशन का उठाव कर वितरण शुरू करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा प्रखंड के जमसड गांव में डीलर स्वामीनाथ चौधरी,आशा देवी, सिसवनिया गांव के डीलर सतीश पांडेय, भुवला गांव के डीलर इकबाली राय के जन वितरण प्रणाली की दुकान का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान भुवला गांव के डीलर के द्वारा वितरण के दौरान लाभुकों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए गोल घेरा नहीं बनाए जाने को लेकर एसडीएम द्वारा इसे गंभीरता से लिया गया और डीलर को जमकर फटकार लगाई गई। इस दौरान एसडीएम द्वारा जन वितरण प्रणाली के दुकान पर राशन वितरण के दौरान हर हालत में सोशल डिस्टेंस का पालन करने का निर्देश दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026