Categories: छपरा

रिविलगंज बाजार में लगा महाजाम, आम लोग हलकान, प्रशासन बेखबर

छपरा: छपरा- मांझी एनएच 19 पर शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह तक लगभग आठ घंटों तक रिविलगंज बाजार में महाजाम की स्थिति बनी रही।इसके कारण आमलोग हलकान रहें।जाम में फंसे यात्री एवं वाहनों की चालक परेशान रहें।रिविलगंज बाजार में दोनो तरफ से विपरीत दिशा में जा रही ट्रकों को ओवरटेक करने के कारण रिविलगंज बाजार में ही दोनों ट्रक फस गए।

सबसे अधिक पूरब से पश्चिम जाने वाली ट्रक एक तरफ खड़े थे।वही दूसरी ओर पूरब से पश्चिम जाने वाली यात्री वाहनों को सामने से आने वाली यात्री वाहनों को क्रॉस करने में भारी परेशानियां का सामना करना पड़ा।रिविलगंज बाजार से लेकर बड़का बैजुटोला तक समस्या गहराई रहीं।परेशान दो पहियां वाहन एवं छोटे हल्के वाहन चालक ग्रामीण सड़कों से होते हुए सिवान-छपरा पथ से होकर छपरा एवं सिवान की ओर गए।सुबह में स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों को आगेपीछे कराकर आवागमन बहाल करवाया गया।स्थानीय लोगों की माने तो रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र में वर्षो से जाम की समस्या उतपन्न हो रही है।लोगों ने कहा कि जाम का मुख्य कारण एनएच 19 छपरा-मांझी मुख्य पथ से होकर बड़े पैमाने पर ओवरलोड मालवाहन वाहनों का परिचालन होता है।जिसमें सबसे अधिक क्षमता से अधिक बालू की ढुलाई करने वाले ट्रक शामिल है।

ट्रकों को जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन की मदद से वाहनों को दिन के समय छोड़ दिया जाता है।इस पथ पर जाम की स्थिति आम हो चुकी है।प्रतिदिन सुबह-शाम जाम की स्थिति बनी रही है।वाहनों की दबाव अधिक होते ही रिविलगंज थाना से लेकर गोदना तक जाम की स्थिति उतपन्न हो जाती है।वही रिविलगंज बाजार स्थित व्यवसायियों ने कहा की जाम होने के कारण ग्राहक दुकान तक नही पहुच पाते है जिसके कारण दिन प्रतिदिन ब्यापार में गिरावट होते जा रही है।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024