Categories: छपरा

छपरा में अनियंत्रित कार ने हाथी को मारी जोरदार टक्कर, महावत PMCH रेफर

छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र के तरैया रेलवे ढाला के पास रविवार की अहले सुबह अनियंत्रित मारूति कार बीआर 04 एएफ 6784 ने हाथी को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें हाथी और महावत बुरी तरह घायल हो गए।वही चार चक्का मारूति कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में आस पास के लोगों के पहुंचने से पहले ही मारूति कार सवार घटनास्थल से फरार हो गए।

वही घायल हाथी के महावत को बुरी तरह से घायलावस्था में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां से उसकी गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायल हाथी के महावत की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ गांव निवासी आलम खान के रुप में हुई। वही हाथी मालिक की पहचान सोन्धानी गांव सत्येन्द्र सिंह पिता रामजी सिंह हैं। घटना में घायल हाथी मालिक ने बताया कि हाथी मशरक में गयी थी वही से वापस आ रही थी कि अनियंत्रित मारूति कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

मौके पर पहुंचे मशरक थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया वही घायल हाथी को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे महावत के साथ इलाज के लिए ले जाया गया। वही क्षतिग्रस्त कार किसी अरविंद कुमार के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026