Gopalganj News in Hindi

भुवला में शव पहुंचने के बाद मचा कोहराम

परवेज अख्तर/उचकागांव (गोपालगंज):- रिटायर हवलदार नवी रजा खां की मौत की सूचना पर उनके गांव भुवला में कोहराम मच गया। इस दौरान सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद भुवला गांव स्थित आवास पर शव पहुंचने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रिटायर मिलिट्री के हवलदार नवी रजा खान की मौत के बाद परिजनों के साथ साथ ग्रामीण भी सन्न थे। परिवार के सदस्य दहाड़ मार कर चीखने-चिल्लाने लगे। महिलाओं के विलाप से समूचा गांव गमगीन हो उठा। मृत रिटायर हवलदार नवी रजा खां को दो पुत्र है। इनमें अली इमाम खां तथा मुस्लिम खां शामिल है। बड़े बेटे अली इमाम खां ने बताया कि 80 वर्ष की आयु के बावजूद भी वह शरीर से बिल्कुल फिट रहते थे। उम्र को देखते हुए उन्हें स्कूटी चलाने से मना किया जाता था। इसके बावजूद भी वह स्कूटी पर सवार होकर सबेया गांव में अपने साथ काम किए हुए मिलिट्री दोस्त से मिलने के लिए गए हुए थे। उनसे मिलकर जब लौट रहे थे इसी बीच यह हादसा हो गया। मौत की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे शुभचिंतको एवं मित्रों द्वारा शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने का प्रयास किया जा रहा था।जिससे पूरा माहौल गमगीन हो उठा था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026