पटना: बिहार में शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी है। रंगों के त्योहार होली को शराब मुक्त बनाने की रणनीति तैयार हो गई है। होली में बाइक दस्ता शराबियों और शराब के धंधेबाजों पर निरगानी रखेगा। बाइक दस्ता लगातार गश्त करेगा और पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई करेगा।
उत्पाद आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी ने उत्पाद अधीक्षकों को ये निर्देश दिए हैं। हर 50 किलोमीटर पर बाइक से गश्त कराने के लिए कहा है। इसके अलावा रात में भी ड्रोन की मदद से दियारा इलाकों में छापेमारी की जाएगी। उत्पाद आयुक्त ने शराब के अवैध अड्डे लगाने वालों की सूची बनाने के लिए कहा है। इन्हें गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जाएगा। चलंत फुल बॉडी स्कैनर के द्वारा राज्य के पांच चेकपोस्टों पर सघन जांच अभियान चलाने को भी कहा गया है।
उत्पाद आयुक्त ने बताया कि फिलहाल 34 ड्रोन की मदद से दियारा व सुदूर इलाकों में निगरानी की जा रही है। ड्रोन की सेवा लेने के बाद पहले की अपेक्षा 100 गुना अधिक देसी शराब पकड़ी गई है। उत्पाद विभाग के अधिकारी हेलीकॉप्टर की मदद से भी लगातार बक्सर से भागलपुर तक हवाई सर्वे कर रहे हैं। इस दौरान अवैध शराब के लिए बदनाम जगहों की मैपिंग की जा रही है। गंगा नदी के 30 किमी उत्तर एवं 30 किलोमीटर दक्षिण तक निगरानी रखी जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…