Categories: पटना

नीतीश कैबिनेट की बैठक में इन 21 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना: मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक में 21 एजेंडों पर मुहर लगी है. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। बुधवार शाम को चार देशरत्न स्थित संवाद में शाम साढ़े 4 बाजे से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की इस अहम बैठक में 21 एजेंडों पर मुहर लगी है. मंत्रिपरिषद की इस महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं.

शिक्षा विभाग कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए मौजूदा शैक्षिक सत्र में भी राज्य के सरकारी और सरकार संपोषित विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को सरकार की लाभुक योजना की राशि प्रदान करने में उपस्थिति की अनिवार्यता को लगातार दूसरे साल भी शिथिल कर दिया है. इसे लेकर कैबिनेट में मंजूरी दे दी गई है।

बिहार कैबिनेट ने मद्य निषेध नियमावली-2021 की स्वीकृति दी है। वहीं बिहार में वर्ष 2022 के लिए सरकारी कार्यालयों में अवकाश की स्वीकृति दी गयी है। बैठक में सब-जज संगीता रानी को अनिवार्य सेवानिवृत्त दी गयी है। साथ ही बिहार कारा एक्स रे टेक्नीशियन नियमावली-2021 को भी स्वीकृति दी गयी है।

8386 शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशक की होगी बहाली। 8386 प्राइमरी स्कूलों में एक एक शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशक की बहाली होगी जिसे 8 हजार रु मानदेय दिया जाएगा।सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को लाभकारी योजनाओं के लिए 75 फीसदी उपस्थिति को किया गया खत्म। बिहार सरकार ने कोरोना संकट को लेकर लिया फैसला।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026