Categories: पटना

पत्रकार हत्‍याकांड में बड़ा फैसला, LJP नेता समेत 14 दोषियों को उम्रकैद

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले के चर्चित पत्रकार विकास रंजन हत्याकांड मामले में निचली अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। इस मामले में 14 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। रोसड़ा की निचली अदालत ने गुरुवार को यह फैसला सुनाया है। बताते चलें की रोसड़ा कोर्ट ने 13 साल बाद 14 आरोपियों को दोषी करार दिया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी है।

एडीजे प्रथम राजीव रंजन सहाय ने 14 अभियुक्तों को बुधवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 20-20 हजार रुपये अर्थदंड की भी सजा सुनाई। इससे पूर्व 15 सितंबर को दोषी करार दिया गया था।रोसड़ा कांड संख्या 173/2008 मामले में सुनवाई करते हुए रोसड़ा के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम राजीव रंजन सहाय की अदालत ने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष और महुली पंचायत के मुखिया स्वयंवर यादव समेत 14 आरोपियों को दोषी करार दिया है।

बताते चलें की रोसड़ा के युवा पत्रकार विकास रंजन की हत्या 25 नवंबर 2008 को उस समय कर दी गयी थी, जब वह गायत्री नगर रोड स्थित अपने कार्यालय से समाचार प्रेषण के बाद घर जा रहे थे। शाम के सात बजे के आसपास घात लगाए अपराधियों ने पत्रकार के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद मृतक के पिता फुलकांत चौधरी ने रोसड़ा थाना में कांड संख्या 173/2008 दर्ज करवाई थी। दोषी पाये गए लोगों में लरझाघाट बिथान का कृष्ण कुमार यादव उर्फ बड़कू यादव, दामोदरपुर रोसड़ा का बब्लू सिंह, महुली रोसड़ा का स्वयंवर यादव, मोहन यादव, चेरिया बरियारपुर का संतोष आनंद सिंह, बसंतपुर हसनपुर के उमाकांत चौधरी, संजीव राय, राजीव राय, रामउदय राय, राजीव रंजन उर्फ गुड्डू, प्रियरंजन उर्फ टिन्नू, विधानचद्र राय, मनोज चौधरी व मनेंद्र चौधरी शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024