Categories: पटना

इन उम्मीदवारों को पैदल ही करना होगा चुनाव प्रचार, उल्लंघन पर दर्ज होगी एफआईआर

पटना: पंचायत आम निर्वाचन 2021 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार के लिए कई दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इनका अनुपालन करना पंचायत चुनाव में सबके लिए अनिवार्य होगा। पंचायत चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता का पालन करना प्रत्येक प्रत्याशी के लिए जरूरी है।

इसका उल्लंघन करने पर संबंधित आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो सकती है। आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत ग्राम पंचायत सदस्य व ग्राम कचहरी पंच प्रत्याशी या उनके चुनाव अभिकर्ता चुनाव प्रचार में किसी भी प्रकार के वाहन का उपयोग नहीं कर सकते हैं।

इस तरह से उन्हें अपने संबंधित वार्ड में पैदल की चुनावी प्रचार-प्रसार करना होगा। जबकि चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व सरपंच प्रत्याशी को चालक सहित एक यांत्रिक दोपहिया वाहन की अनुमति दी गयी है। वाहन की अनुमति अभ्यर्थी अथवा उनके चुनाव अभिकर्ता को मिलेगी।

जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी को दो हल्के मोटर या दो दोपहिया वाहन से प्रचार प्रसार करने की अनुमति दी जाएगी। आयोग द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है कि अभ्यर्थी या निर्वाचन अभिकर्ता में से किसी एक को ही वाहन का परमिट दिया जाएगा। बिना परमिट के वाहन का परिचालन करते हुए पकड़े जाने पर वाहन जब्त कर लिया जाएगा।

इसके अलावा आयोग ने निर्देश दिया है कि मतदान के दिन मतदाताओं को दी जाने वाली पहचान पर्ची सादे कागज पर अंकित होगी। पर्ची पर उम्मीदवार का नाम या पहचान चिह्न अंकित नहीं होना चाहिए। सिर्फ मतदान केंद्र संख्या, मतदाता का क्रमांक, नाम ही दर्ज रहना चाहिए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026