Categories: पटना

महिलाओं को 500-500 के नोट बांटते तेजस्वी का वीडियो वायरल, जेडीयू बोली-आर्थिक लुटेरा होने का दाग मिटाओ

पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राजद नेता गरीब महिलाओं के बीच 500-500 रुपये के नोट बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके इस वीडियो को जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

नीरज कुमार ने दावा किया है कि गुरुवार को जब तेजस्वी गोपालगंज में एक जनसभा को संबोधित करके वापस आ रहे थे तो वापसी के दौरान उन्होंने गरीब महिलाओं के बीच पैसे बांटे। जेडीयू एमएलसी ने राजद विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि जाओ बबुआ अपनी पहचान बनाओ, आर्थिक लुटेरे होने का दाग मिटाओ।

पैसे बांटते वीडियो वायरल

तेजस्वी का पैसे बांटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सुना जा सकता है कि वे उन महिलाओं को बताते हैं कि वे लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव हैं। इसपर जेडीयू का कहना है कि उनकी अपनी कोई पहचान नहीं है। वे अनुकंपा पर नेता बने हुए हैं।

जेडीयू एमएलसी ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘तेजस्वी जी आपकी खुद की पहचान नहीं, अनुकंपा पर नेता तो बन गए फिर भी पिता के नाम से ही जाने जाते हैं। आपने जो गोपालगंज में ‘नौकरी लो, जमीन दो’ के नाम पर जमीन लिखवाए हैं वही गरीबों में बांट देते? आपके पास तो बेशुमार जमीन है वही उपलब्ध करा देते?’

आर्थिक लुटेरे होने का दाग मिटाओ

नीरज कुमार ने ट्वीट कर कहा, ‘कोई जानता नहीं-पहचानता नहीं, कौन है ये राजकुमार जिसने आंचल में रुपया गिराया है, घमंड का खुमार इस कुमार पर इतना छाया, अमीरी-गरीबी का फर्क बताया, कोई पीछे से लालू का लाल है बताता, भूत के वर्तमान का हाल दिखाता, जाओ बबुआ अपनी पहचान बनाओ, आर्थिक लुटेरे होने का दाग मिटाओ।’

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026