Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

रघुनाथपुर के करसर गांव के राधा कृष्ण मंदिर में चोरों ने किया हाथ साफ

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक चरम पर है यह कभी बाइक को निशाना बनाते हैं तो कभी मंदिरों को. पिछले 30 दिसंबर को पतार गांव में एक मंदिर में लाखों रुपए की संपत्ति का चोरी अज्ञात चोरों द्वारा किया गया अभी यह मामला ठंडा ही नहीं हुआ कि शुक्रवार को नए साल के पहले दिन ही चोरों ने थाना क्षेत्र के करसर गांव के राधा कृष्ण मंदिर में भगवान के मुकुट बांसुरी अन्य गहने और कुछ नगदी उड़ा ले गए. शनिवार को सुबह-सुबह मंदिर में चोरी के बाद धीरे-धीरे आस-पास के गांव में फैलने लगी. घटना के समय मंदिर में कोई पुजारी मौजूद नहीं थे. बताया जा रहा है कि मंदिर के पुजारी की कुछ दिन पहले निधन हो जाने के बाद वर्तमान में कोई भी पुजारी नहीं था. गांव के लोग ही सुबह शाम पूजा आरती आदि करते थे.

इस घटना की जानकारी उस समय लगी जब शनिवार को लोग मंदिर में शनिवार को सुबह पुजा करने पहुंचे. मंदिर का मुख्य द्वार खुला देख लोगो शंका हुआ. अंदर जाने पर शंका सही साबित हुई मंदिर में चोरी की हुई थी. चोर मन्दिर से बैटरी, सोने व चांदी के गहने, नगदी सहित लाखो रुपये की संपत्ति चोरी कर ले जा चुके थे. इधर स्थानीय लोगो के माध्यम से प्रशासन को मिली सूचना पर पुलिस पदधिकारी मौके पर पहुच स्थिति का जायजा लिया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि अभी तक किसी भी ग्रामीण के द्वारा आवेदन नही दिया गया. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. मंदिरों में चोरी की घटना में इजाफा देख आम लोग भी सकते में आ गए है. लोग भय कर माहौल में जीने को विवश हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026