Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मैरवा में लूट की योजना बना रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान:
लूट की योजना बना रहे तीन अपराधियों को मैरवा पुलिस ने शुक्रवार की रात 11:00 बजे कैथौली मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया उनके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा तथा एक जिंदा गोली बरामद की है गिरफ्तार किए गए बदमाशों में एक हिस्ट्रीशीटर है एवं दो पहली बार ऐसे मामलों में गिरफ्तार किए गए हैं जिनमें विशाल सिंह पुत्र अनिल सिंह मोती छापर निवासी चंदन कुमार पुत्र कन्हैया तुरहा मिस करही निवासी तथा प्रेम कुमार पुत्र योगेंद्र प्रसाद मझौली चौक निवासी शामिल है.

इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि तीनों अपराधी कैथौली मोड़ पर अपराध की योजना बना रहे थे सूचना मिलते हैं पुलिस ने मौके से तीनों को एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ लिया इनमें विशाल सिंह पर रंगदारी एवं लूट के कई मामले पहले भी है जिनमें वह जेल भी जा चुका है इसके अलावा कई भूमि विवाद में सीधे तौर पर शामिल रहा है उन्होंने यह भी बताया कि धीरे धीरे फिर रंगदारी के वारदातों को अंजाम देने की फिराक में था वहीं दो अन्य टीनएजर अपराधियों के ऐसी घटनाओं में शामिल होने से स्थानीय लोग भौ चक हैं.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024