परवेज अख्तर/सिवान:
जिले में बढ़ती सर्दी के चलते जहां पुलिस को ठंड लग रही है, वहीं चोरों ने रात्रि गश्त का जिम्मा संभाल लिया है. चोरों की यह रात्रि गश्त चोरी, लूट जैसी घटना को अंजाम दे रही है. शहर के खादी भंडार स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में सोमवार की रात्रि चोरों ने बैंक की शटर गैस कटर से काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है.
ग्रामीण बैंक की शाखा से चोरों ने कागजात से भरी एक अलमीरा की चोरी कर ली. चोर कैश रूम का ताला नहीं तोड़ सका. बैंक में कैश सुरक्षित है. मंगलवार की सुबह बैंक का शटर टूटा देख बगल के दुकानदार भोला चौधरी ने सहायक प्रबंधक मधु कुमारी को इसकी सूचना दिया. सूचना पर सभी बैंक कर्मचारी बैंक पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी.चोरी की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ददन सिंह ने घटना की छानबीन की और घटना के संबंध में प्रबंधक से जानकारी ली.
चोर शाखा के मुख्य गेट पर लगे ग्रिल को काटने के बाद गैस कटर से स्टर काट कर प्रवेश किये है. बैंक कर्मियों की माने तो चोर कैश अलमीरा समझकर अन्य कागजात से भरे अलमीरों को उठा ले गए. इधर बैंक कर्मियों ने बैंक के कुछ ही दूरी पर नाली में कुछ एटीएम कार्ड व कागजात बरामद किया है .खबर लिखे जाने तक शाखा प्रबंधक आशीष ग्रहरी द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन नहीं दी गई थी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…