Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सारण डीआईजी मनु महाराज ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण, दिए कईं निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान:
सारण रेंज के डीआइजी मनु महाराज मंगलवार को सीवान पहुँचे.जहाँ डीआईजी ने पुलिस लाइन में जवानों से गार्ड ऑफ आर्नर लिया और परेड का निरीक्षण किया.जिसके बाद पुलिस लाइन के साथ कार्यालयों का भी निरीक्षण किया. डीआईजी ने सबसे पहले दंगा से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण वाहन व वज्र वाहन सहित अन्य वाहनों का निरीक्षण किया.जहां दंगा में जाने वाले वाहनों पर सीसीटीवी के माध्यम से दंगा करने वाले लोगों का वीडियो रिकॉर्ड बनाने का निर्देश दिया. वहीं उन्होंने वाटर कैनन के साथ साथ  दंगा नियंत्रण बल का निरिक्षण किया जिसमे माक ड्रिल किया गया. दंगा नियंत्रण बल द्वारा  दंगा में होने वाले बल प्रयोगों को दिखाया. डीआईजी ने स्वयं किस तरह से दंगा में शामिल होने वाले लोगों पर नियंत्रण करना है और कैसे आंसू गैस का इस्तेमाल करना है. इसका भी निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपने ही हाथों से जवानों को ट्रेनिंग देते दिखे. यह मनु महाराज का सराहनीय कदम को देखने के लिए पुलिस लाइन में भीड़ एकत्रित हो गई थी. जिसके बाद उन्होंने शस्त्रगार की निरीक्षण किया जहां हथियारों का रखरखाव का भी जायजा लिया.निरीक्षण  के दौरान मनु महाराज ने कहा कि जिले में जो भी घटनाएं हो रही है  उस घटना का उदभेदन करना पुलिस का काम है. इसमे किसी की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी, और सीवान एसपी अभिनव कुमार की तारिफ करते हुए कहा की वह कार्यरत हैं और अच्छा कार्य कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस को गश्त बढ़ाते हुए जल्द से जल्द सभी आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने का भी निर्देश दिया गया हैं.वही सारण  के लोगों को काफी उम्मीदें हैं जिस तरह से पिछले कुछ महीनों से लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही है शायद उस पर लगाम लग सके.निरीक्षण के दौरान एसपी अभिनव कुमार, एसडीपीओ जितेंद्र पांडे ,लाइन डीएसपी संजीव कांत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026