रोहतास: जिला के डेहरी के एनीकट इलाके से चोरों ने ऐतिहासिक धूप घड़ी को क्षतिग्रस्त कर उसके धातु का बना ब्लेड चुरा लिया। बताया जाता है कि ब्रिटिश काल में 1871 में इसका निर्माण कराया गया था। तब से ये संरक्षित था। दूर-दूर से लोग इस ऐतिहासिक धूप घड़ी को देखने आते थे। लेकिन रख रखाव एवं सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने के कारण चोरों ने धूप घड़ी पर हाथ साफ कर दिया।
बता दें कि जिस इलाके में यह धूप घडी थी वह इलाका पुलिस अधिकारियों का आवासीय क्षेत्र है। डीआईजी, एसपी, एएसपी सहित तमाम आला पुलिस अधिकारियों के कार्यालय एवं आवास इसी इलाके में है। फिर भी चोरों की हिम्मत देखिए की धूप घड़ी को ही क्षतिग्रस्त कर उसे चुरा लिया।
बताते हैं की ‘सन- वॉच’ का परिसर पहले से टूटा हुआ था । स्थानीय प्रशासन ने इसके रख रखाव पर ध्यान नहीं दिया । जिसका नतीजा हुआ कि चोरों ने इस धूप घड़ी को चुराकर डिहरी की पहचान को खत्म कर दिया। स्थानीय लोग चोरों की इस करतूत से काफी मायूस है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…