परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के दरबार कैंपस में तैनात तीन निजी सुरक्षा गार्ड को शुक्रवार की अलसुबह चोरों ने चाकू मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिकी इलाज कर रेफर कर दिया। तीनों गार्ड का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल गार्डों की पहचान नेपाल के धनगढ़ी के रहने वाले खगेंद्र प्रसाद, संपत्ति प्रसाद और एकेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। मामले में एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
घायल गार्ड एकेंद्र प्रसाद ने बताया कि छह की संख्या में चोर दरबार कैंपस में चोरी करने पहुंचे थे। इसी दौरान हमलोगों की नजर उक्त चोरों पर पड़ी हमलोगों ने दौड़ा कर तीन चोरों को पकड़ लिया। इसके बाद इनके गिरोह के अन्य सदस्य मौक्े पर पहुंच गए और चाकू से हम तीनों पर हमला कर दिया। घायल गार्ड ने बताया कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक जिम में कुछ युवा व्यायाम कर रहे थे लेकिन वे मौके पर नहीं आए। इधर घटना की जांच कर पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…