परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के हसनपुरा चौमुहानी से बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बाइक की चोरी कर ली है. हालांकि रविवार को हसनपुरा का महावीरी मेला भी था. लेकिन शातिर चोरों ने पुलिस के बीच से एक बाइक की चोरी कर ली है. इस मामले में इसी थाने के अरंडा निवासी व गाड़ी मालिक मोहम्मद रफीक ने स्थानीय थाने में अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया है.
पीड़ित ने अपने आवेदन में बताया है कि हम अपने घर से काला रंग के बीआर 29 जेड 6379 नंबर की पैशन प्रो से हसनपुरा बाजार गए थे. जहां हसनपुरा चौमुहानी के समीप अपनी वाहन को खड़ा करके सड़क के किनारे लगे चाउमिंग के स्टॉल पर खड़े थे. इसी बीच अज्ञात चोरों द्वारा मेरी बाइक की चोरी कर ली गई है. पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…