बसंतपुर: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की हुई मौत

परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर मुख्यालय के जीवन दीप हेल्थ केयर में रविवार की देर रात प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई. मृतका गोपालगंज जिले के सिधवलिया थानाक्षेत्र के बुचियां कली टोला के शंभु राम की पत्नी माला देवी बताई जाती है. जच्चा-बच्चा की मौत होते ही डॉक्टर व अन्य स्टाफ रविवार की देर रात ही नर्सिंग होम छोड़ कर फरार हो गए. इधर मौत की सूचना मिलते ही मृतका के ससुराल व मायके बसंतपुर थानाक्षेत्र के बरवां कला गांव से परिजन सोमवार की अहले सुबह नर्सिंग होम पर पहुंच डॉक्टर व अन्य कर्मियों को खोजने लगे. उन्हें जब पता चला कि सभी रविवार की देर रात से ही फरार है, तब उनका गुस्सा फूट पड़ा व हंगामा शुरू कर दिया.

देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. इसी दौरान कुछ शरारती तत्त्वों ने एनएच 227 ए को नर्सिंग होम के सामने जाम करने के लिए आक्रोशित परिजनों व अन्य को उकसा दिया. उसके बाद सभी सड़क पर आ कर हंगामा करने लगे. तभी सूचना मिलते ही बसंतपुर थाने के एएसआई शैलेन्द्र कुमार राय व जितेंद्र राम दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए. उसके बाद पुलिस ने सड़क पर उतरे आक्रोशित लोगों को अपनी सूझबूझ से शांत कराते हुए लगभग 15 से 20 मिनट में ही जाम हटवा दिया. जच्चा-बच्चा की मौत होने का गुस्सा आक्रोशित लोगों में इतना था कि सभी सड़क से हटने के बाद नर्सिंग होम पर हंगामा करने लगे. मृतका के परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत होने का आरोप लगाने लगे. सोमवार की सुबह से शुरू हुए हंगामे को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सुलह कराया. उसके बाद परिजन शव लेकर चले गए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026