Categories: पटना

आईडीबीआई बैंक के एटीएम को ही उखाड़कर ले गए चोर

पटना: राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के आम्हारा गांव में लगे आईडीबीआई बैंक के एटीएम को ही चोर उखाड़कर ले गए। शनिवार की सुबह जैसे ही लोगो की नजर चौराहे पर स्थित एटीएम पर पड़ी तो लोग हैरान रह गए। एटीएम का गेट खुला था और अंदर से पूरी एटीएम मशीन ही गायब थी।

एटीएम में करीब छह लाख रुपये थे। इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने बिहटा पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंचे बैंक अधिकारोयो के अनुसार चोरो ने सीसीटीवी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया हैं। जहां पर ये एटीएम है उसके बगल में ही बिहटा आईआईटी और एमआईटी है।

दरअसल अमहरा स्थित आईडीबीआई बैंक की शाखा के एटीएम में बीती रात चोर चोरी करने के इरादे से घुसे थे। लेकिन, जब वे चोरी करने में सफल नहीं हुए तब उन्होंने एटीएम मशीन को ही उखाड़ दिया और अपने साथ लेकर चलते बने।

जब शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि एटीएम से एटीएम मशीन गायब है, तब उन्होंने बैंक के अधिकारियों और अन्य कर्मियों को घटना की जानकारी दी। जानकारी पाकर वे मौके पर पहुंचे और तत्काल इसकी सूचना बिहटा थाने की पुलिस को दी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026