Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज में तीसरी आंख से हो रही निगरानी

परवेज अख्तर/गोपालगंज:-जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों के संख्या के कारण जिला प्रशासन भी सक्रिय होते जा रहा है।अब जिला मुख्यालय में लॉक डाउन का निगरानी तीसरी आंख अर्थात ड्रोन कैमरा से किया जा रहा है। इसी बीच शहर के कुछ इलाके में जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर कपड़ा, परचून व जुता-चप्पल की दुकान खुल रही हैं। वैसे दुकानों पर निगरानी रखने के लिए अब नगर थाना पुलिस ड्रोन कैमरे की मदद ले रही है।

ड्रोन कैमरे में जिस दुकानदार की दुकान आदेश को ताक पर रख कर खुली देखेगी, उन दुकानदारों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लघंन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ उनसे जुर्माना भी वसूला जाएगा।सनद रहे कि लॉकडाउन के दौरान शहर के चंद्रगोखुल रोड, मेन रोड, सिनेमा रोड में रमजान की खरीदारी करने के लिए लोग रहे हैं। जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर कुछ दुकानदार अपनी दुकानों को खोल रहे हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी के निर्देश पर नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ड्रोन कैमरे की मदद से शहर के मेन रोड, चंद्रद्रगोखुल रोड, पुरानी चौक व सिनेमा रोड सहित अन्य बाजार व मार्केट पर नजर रख रही है।

नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि ड्रोन की मदद से शहर के सभी मुख्य मार्ग की दुकान की वीडियो ग्राफी कराई जा रही है। ऐसे में अगर कोई भी दुकानदार सरकारी आदेश का उल्लंघन करते पाए जाएंगे तो उनपर लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ जुर्माना भी वसूला जाए। शहर में पुलिस जो भी कर रही है लेकिन ग्रामीण इलाकों में भय व दहशत के बीच लॉक डाउन का उलघन खूब हो रहा है

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026