दरौली

मारपीट कर तीस हजार रुपये व सोने की चेन छीनने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के दरौली थाना क्षेत्र के रामपुनक गांव में शनिवार को एक युवक के साथ गांव के ही कुछ शरारती तत्वों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर उसे घायल कर दिया तथा उसके पास से 30 हजार रुपये तथा सोने की चेन छीन लिया. घायल शंभू पांडेय का पुत्र राज पांडेय बताया जाता है. जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के रामपुनक गांव निवासी राज पांडेय शनिवार की सुबह में किसी कार्य के लिए अपने पट्टीदार कृष्ण मोहन पांडेय को बुलाने जा रहा था. तभी रास्ते में ही गांव के कुछ लोगों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया तथा उसके जेब से 30 हजार रुपये तथा गले से सोने की चेन छीन फरार हो गए. परिजन घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026