परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-मीरगंज मुख्य मार्ग के कैलगढ़ व ज्ञानी मोड़ के बीच गुलरबग्गा के समीप उचक्कों ने एक व्यक्ति से 30 हजार रुपया छीन लिया। पीड़ित थाना क्षेत्र के कईल टोला निवासी अवध किशोर भगत है। पीड़ित ने बताया कि गुरुवार को कैलगढ़ बाजार स्थित बैंक आफ इंडिया से 30 हजार रुपया निकालकर साइकिल से घर लौट रहा था।
तभी,गुलरबग्गा के पास एक बाइक पर दो उच्चके पहले से गुलरबग्गा के पास खड़े थे। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने साइकिल रोककर झोला में रखा पैसा छीनकर ज्ञानी मोड़ की तरफ फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि बाइक पर बैठा युवक काला शर्ट व काला चश्मा पहने हुए था। इधर इस मामले को लेकर पीड़ित ने थाना में आवेदन नहीं दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…