दरौंदा: दो बोलेरो एवं दो बाइक के साथ गिरफ्तार एक आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के मर्दनपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर दो बाइक और दो बोलेरो गाड़ी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह के बयान पर इस मामले में थाने में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मर्दनपुर निवासी चंद्रिका यादव और उनके भाई नगीना यादव के द्वारा चोरी की बाइक और बोलेरो गाड़ी रखे जाने की सूचना मिली. पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान एक सफेद बुलेट बीआर 29 ए ई 9842 और एक बजाज डिस्कवर बाइक बीआर 29 एफ 8417 के अतिरिक्त एक्सफेड बोलेरो गाड़ी बीआर 04 जे 3628 और एक सिल्वर रंग की बोलेरो बीआर 21 सी 4575 बरामद हुई. छापेमारी के दौरान चंद्रिका यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. चंद्रिका यादव से गाड़ी का कागजात मांगे जाने पर किसी भी गाड़ी का कागज नही मिल पाया. गाड़ियों पर रजिस्ट्रेशन नम्बर भी गलत लिखा गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. गिरफ्तार आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026