दरौंदा

मैट्रिक परीक्षा में दरौंदा के इस छात्र ने मारी बाजी, गांव में बंट रही मिठाइयां

सीवान/दरौंदा:- हौसला बुलंद हो तो मंजिल कतई दूर नहीं। जी हां, प्रखंड क्षेत्र स्थित लाल बहादूर शास्त्री उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज बगौरा के होनहार छात्र आदित्य कुमार प्रसाद ने मैट्रिक की परीक्षा में 362 अंक लाकर अपने गाँव जवार सहित जिला का नाम रौशन किया हैं। आदित्य कुमार प्रसाद बगौरा के प्रसिद्ध व्यवसायी प्रदीप प्रसाद व गृहणी फुलवन्ती देवी के सुपुत्र हैं। बतादें कि आदित्य कुमार प्रसाद तीन भाईयों में सबसे बड़े हैं। आदित्य के मझले भाई का नाम प्रियांशु कुमार सौरभ जबकी छोटा भाई प्रशांत कुमार अमन हैं। आदित्य कुमार प्रसाद भविष्य में समाज के हित के लिए कार्य करेंगे। इन्होनें अपने प्राथमिक स्तर की शिक्षा ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल बगौरा से प्राप्त की। उसके बाद लाल बहादूर शास्त्री उच्च विद्यालय बगौरा में नामांकन करा पढ़ाई जारी रखी। प्राथमिक स्तर के शिक्षा के स्रोत ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल बगौरा के प्रचार्य सुमन मिश्र ने बताया कि आदित्य पढ़ने में तेज हैं। साथ ही साथ मैथ्स बनाने में भी अच्छे हैं। वहीं, लाल बहादूर शास्त्री उच्च विद्यालय बगौरा के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि आदित्य प्रतिभा के धनी हैं। जो सीवान में कविता पाठन के लिए सम्मानित हुए। सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि आदित्य तेज तरार छात्रों में एक हैं। कई बार पुरस्कृत व सम्मानित भी हुआ हैं। इनके सफलता हासिल करने पर पूरे गाँव सहित प्रखंड में खुशी का महौल व्याप्त हैं। सफल होने पर जिलापार्षद हितेश कुमार, मुखिया चुनचुन शर्मा, सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा, सत्येन्द्र शर्मा, वीरु पटेल, बबलू राज, आयुष राज, रोहन गुप्ता, सहित गांव जवार के लोगों का बधाई देने को तांता लगा हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026