Tarwara Hindi News

वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों खैर नहीं

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के जी.बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के कई जगहों पर सुन्नी वक्फबोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत मिलने के बाद सुनी वक्फबोर्ड के चेयरमैन मंसूर आलम ने मंगलवार को वक्फबोर्ड की जमीन का जायजा लिया। इसके बाद लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा जल्द ही वक्फबोर्ड की जमीन को खाली करा दिया जाएगा। उन्होंने वक्फबोर्ड के सदस्यों के साथ बैठक कर कहा कि वक्फबोर्ड की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करनेवालों की अब खैर नहीं होगी।वक्फबोर्ड की जमीन फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा जबरन कब्जा करनेवाले कार्रवाई के लिए तैयार रहें। सेंट्रल वक्फबोर्ड ने वक्फबोर्ड की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कड़ा रुख अख्तियार किया है।उन्होंने कहा कि वक्फबोर्ड की जमीन किसी की जागीर नहीं है। वक्फबोर्ड की जमीन पर कब्जा करना कानून अपराध है। समाज के चंद लोगो द्वारा वक्फबोर्ड की जमीन पर कब्जा कर अपनी दबंगई दिखाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें चिन्हित कर सेंट्रल वक्फबोर्ड में करवाई के लिए शिकायत कर दी गई है। वक्फबोर्ड के निर्देश के बाद जल्द ही उक्त भूमि को अतिक्रमणकारियों से मुक्त करा दिया जाएगा। मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता अब्दुल करीम रिजवी मरगूब सईद नौशाद अली अबरार अंसारी जमशेद हुसैन गुलाब शाह आदि थे

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026