Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बारिश से लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली

प्रिंस गुप्ता/सीवान :- जिले के दरौंदा प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की सुबह व शाम हुई बारिश से लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली. बात दें कि बीते 36 घंटो से बदल व धूप के बीच लुकाछिपी का खेल चल रहा था. आखिर में बादल ने धूप को पछाड़ते हुए गुरुवार के शाम को पानी की अमृत बून्दें बनकर बरस ही गये. प्रखंड मे गुरुवार की शाम चार बजे तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया. दिन भर तपिश वाली गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिल गई. बारिश के पहले तेज हवाओं ने तापमान में भी गिरावट ला दी. इसके बाद हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया. बारिश के बाद धूप भी खिली लेकिन ठंडी हवाओं के बहने से लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हुआ. बारिश आने के पहले धूल भरी तेज हवाओं के कारण गांव की सड़कों को छोड़ लोग दुकानों की आड़ में छिपने लगे. कई बच्चे खेलते हुए नजर आए. इस हल्की बारिश से जहाँ उमस व गर्मी से लोगों को राहत मिली है तो दूसरी तरफ किसानों को धान की खेती के लिए धान का बिचड़ा डालने की आस बंध गयी है. किसानों की मानें तो धान का बिचड़ा खेत में डालने का मुख्य कारण बारिश नहीं होना था. यह पहले ही लेट हो चुकी है लेकिन देर ही से आदि अच्छी बारिश होती है तो किसानों को धान की खेती करने में बहुत ही मदद मिलेगी. मौसम के मिजाज को देखते हुए किसान अनुमान लगा रहे हैं और आशा भी कर रहे हैं कि इस साल इंद्रदेव मेहरबान रहेंगे और लगातार बारिश होती रहेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026