Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बसंतपुर के सिपाह में किराना दुकान का ताला तोड़कर नगदी समेत हजारों के सामान की चोरी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के बसंतपुर थानाक्षेत्र के सिपाह के एक किराना दुकान से शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान कर ताला तोड़ नगदी समेत हजारों के सामान की चोरी कर ली. शनिवार की सुबह जब किराना दुकानदार व सिपाह निवासी अशोक कुमार सिंह अपने दुकान पर आए तो दुकान का ताला टूटा देखा व दुकान का दरवाजा सटा हुआ था. दुकानदार ने दरवाजा हटाया तो उसके होश उड़ गए. दुकान में रखे दस हजार नगद समेत काजू, पिस्ता-बेदाम, चॉकलेट, रिफाईन तेल, सरसो तेल समेत अन्य सामान की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई है.

चोरी कि सूचना पर अगल-बगल के लोग दुकान पर जुट गए. उसके बाद दुकान में चोरी होने की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंचे थाने के एएसआई रामजी प्रसाद यादव ने घटनास्थल पर जांच करते हुए जानकारी इक्कठी की. मामले में पीड़ित दुकानदार व सिपाह निवासी अशोक कुमार सिंह ने चोरी की घटना का लिखित आवेदन पुलिस को दिया गया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है.

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026