परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव से शराब के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताते चले कि दारौंदा थाना प्रभारी को किसी ने गुप्त सूचना दिया कि डुमरी गांव में एक व्यक्ति घर पर रख कर शराब बेच रहा है. सूचना पाकर थाना प्रभारी ने दल बल के साथ पहुंच कर व्यक्ति को 04 लीटर देशी महुआ शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति कौलेशर बिन का पुत्र शिवनाथ बिन है. बतादें कि अभी शराब के मामले में पंद्रह दिन पहले ही पकड़ा गया था. शराब मामले में बेल पर तीन दिन पहले आया था और फिर से शराब की बिक्री करने लगा. जिसके बाद फिर से शराब के साथ पकड़ कर जेल भेज दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…