परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के रामपुर महेश गांव में सोमवार की रात्रि छठ पूजा के दौरान कोसी के दीया से झोपड़ीनुमा घर में लगने से करीब 50 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि हीरालाल बैठा की पत्नी पार्वती देवी ने चैती छठ पूजा के अवसर पर घर में सोमवार की शाम को कोसी भरा था, इसमें दीया जलाकर सभी सो गए। तभी रात्रि में करीब तीन बजे के आसपास घर में तेज रोशनी व गर्मी होने से सभी की नींद खुली तो देखी कि आग लग गई है और सामान धू-धूकर जल रहा है। घर के सदस्य अपनी जान बचाते हुए घर के बाहर भागी और शोर मचाना शुरू किया।आसपास के लोग जब तक जगते तब तक पीड़िता के घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। बाद में ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…