छपरा

छपरा के राजेंद्र कॉलेज में ताला तोड़ कर हजारों की संपत्ति की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

छपरा : शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत जयप्रकाश विश्वविद्यालय के राजेंद्र कॉलेज में अज्ञात चोरों के द्वारा ताला तोड़कर रविवार की रात में हजारों की संपत्ति की चोरी कर लिया गया। घटना की जानकारी सोमवार को कालेज के कर्मचारियों को तब हुई, जब वह कालेज खोलने पहुंचे। कॉलेज कैंपस में स्थित डाकघर में भी चोरी की गई है।

इसके अलावा प्राचार्य कक्ष व अन्य स्थानों पर ताला तोड़कर चोरी किए जाने की बात सामने आई है । घटना की सूचना कालेज प्रशासन ने पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई है और इसकी जांच कर रही है। कालेज के प्राचार्य कक्ष से चोरी गए सामानों तथा डाक घर से चोरी गए सामानों का आकलन किया जा रहा है। एक दिन पहले रविवार को अवकाश था,

लेकिन कॉलेज में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस का आयोजन किया गया था, जिसमें कालेज के कर्मचारी व पदाधिकारी पहुंचे थे। उस समय तक कॉलेज में किसी तरह की कोई चोरी की घटना नहीं हुई थी। कालेज कर्मियों का कहना है कि चोरी की घटना रात में ही होने की आशंका है । फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026