Maharajganj News

सिवान में शराब पीने से मना करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के महुआरी पूर्वी हरिजन टोली निवासी आंगनबाड़ी सहायिका उमरावती देवी ने हाल ही में ओमान से लौटे देवरिया गांव निवासी कयूम अंसारी के पुत्र असगर अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की आवेदन दिया हैं। आंगनबाड़ी सहायिका ने दिए हुए आवेदन में कहा है कि 11 अप्रैल को रात्रि करीब 8:00 बजे अपने परिवार के साथ दरवाजे पर थी तभी उनके पड़ोसी अमरनाथ राम उर्फ मुन्ना राम के घर पर देवरिया निवासी असगर अंसारी जो कि ओमान से हाल ही में लौटा हैं। वे सभी उनके यहां बैठकर शराब पी रहे थे। गांव में पड़ोसी के यहां प्रत्येक दिन उसके घर आकर शराब पीने के कारण कोरोना जैसे वैश्विक महामारी को देखते हुए आंगनबाड़ी सहायिका उमरावती देवी के द्वारा इसका विरोध किया । इस विरोध के कारण देवरिया गांव निवासी असगर अंसारी ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इसके बाद पिस्तौल निकालकर डराने धमकाने लगा। शोरगुल की आवाज सुनकर गांव के लोगों को आते देख आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने कहा है कि प्रत्येक दिन आरोपी उनको फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा हैं साक्ष्य के तौर पर आवाज़ का रेकॉर्डडिंग उनके पास हैं। आवेदिका ने थानाध्यक्ष से आरोपी के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।महाराजगंज थानाध्यक्ष मनीष कुमार साहा ने बताया कि इस मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह पुराना मामला हैं। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026